Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

आग उगलती गर्मी ने दिल्ली में तोड़ दिए अब तक के सारे रिकॉर्ड, 52 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा पारा

बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गर्मी के मौसम में राष्ट्रीय राजधानी में अब तक की सबसे अधिक 8,302 मेगावाट बिजली की मांग दर्ज की गई है, क्योंकि अधिक से अधिक निवासियों ने बिजली की खपत वाले एयर-कंडीशनिंग का उपयोग करना शुरू कर दिया है।

29 May 2024

आग उगलती गर्मी ने दिल्ली में तोड़ दिए अब तक के सारे रिकॉर्ड, 52 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा पारा

देश के कई राज्यों में लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं। दिल्ली के मौसम विभाग ने आज शहर में अब तक का सबसे अधिक तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गर्मी के मौसम में राष्ट्रीय राजधानी में अब तक की सबसे अधिक 8,302 मेगावाट बिजली की मांग दर्ज की गई है, क्योंकि अधिक से अधिक निवासियों ने बिजली की खपत वाले एयर-कंडीशनिंग का उपयोग करना शुरू कर दिया है। अन्य क्षेत्र जहां अत्यधिक उच्च तापमान दर्ज किया गया, वे दोनों रेगिस्तानी राज्य राजस्थान में हैं - फलौदी में 51 डिग्री सेल्सियस तथा 50.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

अगले दो दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने बुधवार (29 मई) को दिल्ली के कई इलाकों में भीषण गर्मी और तेज गर्म हवा चलने के साथ-साथ आसमान के साफ रहने का अनुमान जताया है। दिल्ली के कम से कम तीन मौसम केंद्रों ने मंगलवार (28 मई) को अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा दर्ज किया। आईएमडी के अनुसार मुंगेशपुर और नरेला में 49.9 डिग्री और नजफगढ़ में 49.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। ये तापमान दिल्ली में अब तक का सबसे अधिक तापमान था। दिल्ली में हीटवेव को लेकर अगले दो दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

कब गर्मी से राहत कब मिलेगी?
देश भर में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने एक राहत भरी खबर साझा की है। दिल्ली एनसीआर और यूपी समेत कई राज्यों में लू से राहत मिलेगी। 30 मई से घने बादल छाएंगे और ठंडी-ठंडी हवाएं चलेंगी। अगले 24 घंटे में मानसून दस्तक देगा। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, सिक्किम और त्रिपुरा में बिजली और तेज हवाओं के साथ मानसून बरसेगा। इन राज्यों में 30 मई को भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। वहीं, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों और ओडिशा में अगले 5 दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभवाना है। 31 मई से लेकर 2 जून के बीच आकाशीय बिजली के साथ तेज आंधी चलेगी। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलने की संभावना है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News